Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund:देश का पहला माइक्रोकैप फ़ंड

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund: मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने देश का पहला माइक्रो कैप फंड लॉन्च किया है, NFO डेट, एक्सपेंस रेशियो, एप्लीकेशन अमाउंट

देश की जानी मानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने देश का पहला माइक्रोकैप फंड लॉन्च किया है, इसके लिए NFO 15 जून 2023 से ओपन हो चुका है जबकि क्लोजिंग डेट 29 जून 2023 है।

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund Hindi

Microcap स्टॉक्स क्या हैं?

NSE द्वारा पहचानी गई टॉप 250 कंपनियां जो की Nifty 500 के बाद आती हैं, Microcap स्टॉक्स कहलाते हैं, Microcap स्टॉक्स का सेगमेंट समस्त सूचीबद्ध बाजार के पूंजीकरण का मात्र 3% का प्रतिनिधित्व करता है,Microcap कंपनियां एक्शन लेने में तेज, और बाजार के विशिष्ट जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काम करती हैं, ऐसी कंपनियों के अपने कुछ विशिष्ट जोखिम होते हैं साथ ही Microcap कंपनियां मुखरूप से प्रोमोटर्स के नियंत्रण में होती हैं।

Microcap 250 Index Fund में निवेश क्यूँ करें?

  • Microcap 250 Index Fund में ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता होती है क्योंकि इसे कम लोगों का एनालिसिस कवरेज प्राप्त होता है।
  • इसमें प्रमोटर्स मुख्य खिलाड़ी होते हैं, जो कंपनी के लिए जी जान से लगे होते हैं।
  • माइक्रोकैप 250 Index Fund भारत का पहला और एकमात्र Microcap फंड है।
  • मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का पैसिव फंड्स को मैनेज करने का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
  • Nifty माइक्रोकैप 250 ने पिछले एक साल में 25.4% और 3 सालों में 58.1% का CAGR रिटर्न बना कर दिया है।

Microcap 250 Index Fund की टॉप 3 होल्डिंग्स

क्र.सं.स्टॉकवेटेज
1रेलीगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड1.5%
2कर्नाटका बैंक लिमिटेड1.4%
3उज्जीवन फाइनेंस सर्विस लिमिटेड1.3%

Microcap 250 Index Fund के टॉप 3 सेक्टर्स

क्र.संसेक्टर्सवेटेज
1इंडस्ट्रियल26.2%
2कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी20.0%
3फाइनेंशियल सर्विसेज13.1%

Microcap 250 Index Fund का एक्जिट लोड

एलॉटमेंट डेट से 15 दिन या उस से पहले रिडीम करने पर 1% का एक्जिट लोड लगेगा, एलॉटमेंट डेट से 15 दिन बाद रिडीम करने पर किसी भी प्रकार का एक्जिट लोड नहीं लगेगा।

Microcap 250 Index Fund की एलॉटमेंट डेट क्या है?

इस फंड की एलॉटमेंट डेट 05 जुलाई 2023 है।

Microcap 250 Index Fund का एक्सपेंस रेशियो

इस फंड के रेगुलर प्लान का एक्सपेंस रेशियो 1% है, जबकि डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेशियो 0.40% है।

Microcap 250 Index Fund के NFO के लिए मिनिमम एप्लीकेशन अमाउंट क्या है?

इस फंड के NFO के लिए मिनिमम एप्लीकेशन अमाउंट लंपसम और एसआईपी के लिए मात्र 500/ रुपए का है, उसके बाद एक रुपए के मल्टिपल्स में इंक्रीज किया जा सकता है।

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund में निवेश आप किसी भी म्यूचुअल फंड प्रोवाइडर प्लेटफार्म जैसे पेटीएम मनी, जिरोधा Coin, Groww, Angle one, Upstox आदि के प्लेटफार्म के साथ ही मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट से भी कर सकते हैं।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

FAQ

Q. भारत का पहला माइक्रोकैप फंड कौन सा है?

Ans. भारत का पहला माइक्रोकैप फंड है, Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund.

Q.Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund की Allotment Date क्या है?

Ans. Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund की Allotment Date 5 जुलाई 2023 है।

Q.Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund के फंड मैनेजर का क्या नाम है?

Ans. Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund के फंड मैनेजर का नाम है, मिस्टर स्वप्निल मायेकर।

OPEN ACCOUNT WITH ZERODHACLICK HERE

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment