2 जून 2025 को Inox Wind Limited (IWL) के शेयरों में तेज उछाल देखा गया। कंपनी द्वारा जारी शानदार Quarter 4 FY25 नतीजों के चलते निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे शेयर 3.07% चढ़कर ₹201 पर पहुंच गया। यह पहली बार है जब पिछले 5 महीनों में कंपनी का शेयर ₹200 के पार गया है। पिछला क्लोज ₹195 था।
Inox Wind के Q4 FY25 के नतीजे:
- Net Profit (Q4 FY25): ₹186.87 करोड़
- पिछले साल Q4 FY24 में ₹46.54 करोड़ – 302% की सालाना बढ़त
- पिछली तिमाही Q3 FY25 में ₹116.65 करोड़ – 60% की तिमाही बढ़त
- Revenue from Operations (Q4 FY25): ₹1,274.82 करोड़
- Q4 FY24 में ₹527.73 करोड़ – 142% की सालाना बढ़त
- Q3 FY25 में ₹911.27 करोड़ – तिमाही आधार पर भी अच्छी ग्रोथ
शेयर परफॉर्मेंस और आंकड़े:
- करेंट प्राइस (2 जून 2025): ₹185
- आज का हाई: ₹ 201
- प्रीवियस क्लोज: ₹195
- मार्केट कैप: ₹25,573 करोड़
- टर्नओवर: ₹19.88 करोड़ (10.05 लाख शेयरों की ट्रेडिंग)
- स्टॉक बीटा: 1.7 (यानि शेयर में हाई वोलैटिलिटी)
Inox Wind का शेयर अभी 5-day, 10-day, 20-day, 30-day और 50-day moving averages से ऊपर है, जबकि 100-day, 150-day और 200-day moving averages से नीचे ट्रेड कर रहा है।
कंपनी की प्रतिक्रिया:
INOXGFL Group के Executive Director Devansh Jain ने कहा:
“Inox Wind ने अब तक का सबसे बेहतरीन तिमाही लाभ दर्ज किया है। इसके साथ ही NCLT ने Inox Wind और Inox Wind Energy के बीच scheme of arrangement को मंजूरी दे दी है, जिससे कंपनी की balance sheet और मज़बूत होगी।”
FY25 का वार्षिक प्रदर्शन:
- Net Profit (FY25): ₹448.22 करोड़
- FY24 में कंपनी को ₹35.65 करोड़ का नुकसान हुआ था
- Total Revenue (FY25): ₹3,557.17 करोड़
- FY24 में ₹1,746.30 करोड़ रहा था
डिविडेंड की घोषणा:
कंपनी के बोर्ड ने ₹1.50 प्रति शेयर का Final Dividend घोषित किया है, जिसे AGM में मंजूरी मिलनी बाकी है।
कंपनी प्रोफाइल:
Inox Wind Limited (IWL) भारत की प्रमुख wind energy solutions provider कंपनी है, जो IPPs, Utilities, PSUs और कॉर्पोरेट निवेशकों को सेवाएं देती है। यह US$ 12 Billion के INOXGFL Group का हिस्सा है, जो chemicals और renewable energy क्षेत्रों में काम करता है और 90 साल पुरानी विरासत रखता है।
निष्कर्ष:
Inox Wind का ₹200 का आंकड़ा पार करना न सिर्फ एक टेक्निकल लेवल है, बल्कि यह कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और renewable energy सेक्टर में उसके भरोसे को दर्शाता है। शानदार नतीजे और मजबूत ग्रोथ की दिशा को देखते हुए, यह शेयर आने वाले समय में और भी बड़ा multibagger साबित हो सकता है।
अनिल अंबानी की Reliance Power को SJVN से बड़ा Solar-BESS प्रोजेक्ट, शेयर 7% उछला, बना 52-Week High
इन 5 शेयरों को तुरंत बेचें: कोटक ने दी सख्त चेतावनी, 77% तक गिर सकता है एक स्टॉक

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है, मैं अपने खाली समय में यू ट्यूब पर फाइनेंस संबंधी वीडियो अपलोड करता हूं साथ ही ब्लॉगिंग भी कर रहा हूं। जो भी चीजें मैं व्यक्तिगत अनुभव से सीखता हूं उसको भी इस वेबसाइट के माध्यम से शेयर करने का प्रयास करता हूं। हमारी कोशिश है की हम अपने पाठकों के लिए उच्च गुणवत्ता से युक्त आर्टिकल प्रकाशित करें।