FD Interest Rate Comparison 2025: अगर आप ₹5 लाख की Fixed Deposit (FD) करना चाहते हैं और Confused हैं कि किस बैंक में सबसे ज़्यादा ब्याज मिलेगा – ICICI Bank, HDFC Bank या Axis Bank – तो ये रिपोर्ट आपके लिए एकदम जरूरी है। हमने तीनों बैंकों के 1, 3 और 5 साल के FD पर Quarterly Compounding के आधार पर ब्याज कमाई और मैच्योरिटी वैल्यू की पूरी तुलना की है।
₹5 लाख की FD पर कितना मिलेगा ब्याज? (Updated Rates – 2025)
बैंक | अवधि | ब्याज दर (%) | ब्याज कमाई (₹) | मैच्योरिटी अमाउंट (₹) |
---|---|---|---|---|
HDFC Bank | 1 साल | 6.25% | ₹31,990 | ₹5,31,990 |
3 साल | 6.45% | ₹1,05,809 | ₹6,05,809 | |
5 साल | 6.15% | ₹1,78,421 | ₹6,78,421 | |
ICICI Bank | 1 साल | 6.25% | ₹31,990 | ₹5,31,990 |
3 साल | 6.60% | ₹1,08,497 | ₹6,08,497 | |
5 साल | 6.60% | ₹1,93,614 | ₹6,93,614 | |
Axis Bank | 1 साल | 6.25% | ₹31,990 | ₹5,31,990 |
3 साल | 6.50% | ₹1,06,704 | ₹6,06,704 | |
5 साल | 6.50% | ₹1,90,210 | ₹6,90,210 |
कौन बैंक है सबसे ज्यादा फायदेमंद?
- ICICI Bank 5 साल की FD पर सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है – ₹1.93 लाख ब्याज और ₹6.93 लाख मैच्योरिटी अमाउंट।
- 3 साल की FD के लिए भी ICICI Bank सबसे ऊपर है – ₹1.08 लाख से ज्यादा की कमाई।
- 1 साल की FD में तीनों बैंक एक जैसी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं – 6.25%।
क्या FD करना सही है अभी?
RBI द्वारा हाल में Repo Rate में कटौती के बाद भविष्य में FD दरों में और गिरावट संभव है। ऐसे में लंबी अवधि की FD (5 साल) करना इस वक्त बेहतर हो सकता है।
अगर आप Low Risk और Guaranteed Return चाहते हैं, तो ICICI Bank की FD इस समय टॉप पर है।
सलाह: FD करने से पहले यह जरूर देखें
- FD पर मिलने वाला ब्याज Taxable होता है।
- ₹5 लाख से ऊपर की FD पर Deposit Insurance की सीमा का ध्यान रखें (DICGC के तहत ₹5 लाख तक सुरक्षित)।
- बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन कर ताजा ब्याज दरें जरूर चेक करें क्योंकि यह बदलती रहती हैं।
निष्कर्ष:
अगर आप चाहते हैं ₹5 लाख पर सबसे ज्यादा रिटर्न, तो ICICI Bank आपकी FD के लिए फिलहाल सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, खासकर Long-Term Investors के लिए। बाकी दोनों बैंक भी बेहतर हैं लेकिन रिटर्न के मामले में थोड़ा पीछे हैं।
इस तंबाकू कंपनी ने किया 10:1 Stock Split का ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय, निवेशकों के लिए बड़ा मौका

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है, मैं अपने खाली समय में यू ट्यूब पर फाइनेंस संबंधी वीडियो अपलोड करता हूं साथ ही ब्लॉगिंग भी कर रहा हूं। जो भी चीजें मैं व्यक्तिगत अनुभव से सीखता हूं उसको भी इस वेबसाइट के माध्यम से शेयर करने का प्रयास करता हूं। हमारी कोशिश है की हम अपने पाठकों के लिए उच्च गुणवत्ता से युक्त आर्टिकल प्रकाशित करें।